Untitled design - 1
जवाब दो यूनुस सरकार , बांग्लादेश में हिन्दुओ पर अत्याचार क्यों ?
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हिंसा मामले में भारत में मंगलवार को गु्स्सा साफ दिखाई दिया। विश्व हिन्दू परिषद ने बंग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव कर रोष प्रर्दशन किया। दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बलो ने विहिप के सैंकड़ो प्रर्दशनकारियो पर हल्का-फुल्का लाठीचार्ज कर उच्चायोग से कुछ दूरी पर रोक लिया। प्रर्दशनकारी पिछले दिने बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र की बर्बरता से की गई हत्या करके जलाने के विरोध कर रहे थे। इस दौरान प्रर्दशन कारी हाथ में तख्तियां उठाकर बांग्लादेश सरकार से सवाल किए कि जवाब दो यूनुस सरकार-हिन्दुओ पर क्यों बांग्लादेश में अत्याचार जैसे नारे गूंजते रहे। नई दिल्ली में सडक़ों पर उतरे सैंकड़ो हिन्दुओ के प्रर्दशन का कारण एक हिंदू युवक दीपू चंद्र की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के उपरांत उसके शव को पेड़ पर टांगकर आग के हवाले करने की घटना पर आक्रोष है। रोष प्रर्दशन में शामिल विहिप कार्यकर्ताओ ने कहा बांग्लादेश में धर्म के आधार पर हिन्दुओ के साथ मारपीट कर हत्या की जा रही है।
