लुधियाना। सराभा नगर स्थित ओरिसन सुपर स्पेशियलिटी हस्पताल की मोर्चरी में रखा जसबीर कौर नाम की महिला का शव गायब हो गया। हस्पताल प्रबंधन ने किसी दूसरी मृत महिला मंजू का शव सौंप दिया। शव गायब होने से गुस्साए मृतका के परिजनो ने सोमवार को हस्पताल परिसर में धरना लगा कर विरोध जताया। सूचना मिलने पर पंहुचे थाना सराभा नगर के एसएचओ ने पीडि़त पक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मोगा निवासी मृतका जसबीर के पति ने बताया कि कुछ दिन पहले 10 दिसम्बर को महिला को लीवर की तकलीफ के चलते हस्पताल में दाखिल करवाया था। इलाज के दौरान 19 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटो के विदेश में होने के चलते उसका शव मोर्टरी में रखवा दिया। जिस पर पूरे नाम व पता दर्ज था। आज सुबह जब वह अपनी का शव लेने हस्पताल पंहुचे तो हस्पताल वालो ने पूरा बकाया बिल जमा करवा लिया। जब उन्हें शव सौंपा गया तो वह शव किसी और महिला का था। दूसरी तरफ हस्पताल के डॉक्टर सुनील ने कहा कि मैनेजमैंट ये जांच कर रही है कि किस स्तर पर गलती हुई है।
