चेन्नई में आयोजित हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक
चेन्नई/लुधियाना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तमिलनाडु इकाई की बैठक चेन्नई स्थित कॉस्मो पॉलिटन क्लब मे आयोजित हुई । नरेश सिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डिंपल राणा बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी सिंह, राष्ट्रीय सचिव धर्मपाल नेगी, तामिलनाडू प्रदेश अध्यक्ष राम लिंगम,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष छगन सिंह राठौड़, संगठन की मजबूती के लिए विचार रखे। महेन्द्र सिंह तंवर व डिंपल राणा ने तामिलनाडू में क्षत्रिय समाज के हितों की रक्षा के लिए महासभा की तरफ से उठाए कदमों का जिक्र करते हुए कहा एकजुटता के बिना अपने हितो की रक्षा करना संभव नहीं है। तामिलनाडू में जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार की तैयार योजना का रोड मैप बताते हुए उन्होने कहा राज्य में सदस्यता अभियान शुरु किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में ब्लाक, वार्ड स्तर पर और देहाती क्षेत्रों में गांव स्तर पर संगठन की इकाइयां गठित कर क्षत्रिय समाज को साथ जोडऩे के प्रयत्न होंगे। उतर भारत मेंं संगठन की मजबूत नींव बारे डिंपल राणा ने कहा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गैर राजनितिक संगठन है। जिसमें किसी भी राजनितिक पार्टी से जुड़ा शख्स सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस अवसर परतामिलनाडू प्रदेश उपाध्यक्ष एम सी नटराजन,जलजा जी,मथिवनन जी,डा. सी.एन अनुसोइया,हाइकोर्ट के वकील सिल्पर राजू,बालामुर्गन,गोपीनाथ,गगन कुमार व अन्य भी उपस्थित थे ।