* डीजीपी दफ्तर गिरफ्तारी देने पंहुचे अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल
चंडीगढ़। पावन स्वरुपो के मामले गठित एसआईटी की तरफ से एसजीपीसी कर्मचारियो व अकाली नेताओ को तंग परेशान से गुस्साए सुखबीर बादल ने वीरवार को डीजीपी गौरव यादव के दफ्तर पंहुचकर कहा लोकां नंू क्यों तंग करदे हो पर्चा दर्ज करना है तो मुझ पर करो। अकाली दल कोर कमेटी सदस्यों सहित करीब दो घंटे तक डीजीपी को खरी-खोटी सुनाने के उपरांत बाहर निकले अकाली दल अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होने आप सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल को खुला चैलेंज करते हुए कहा कि लडऩा है तां केजरीवाल दिलेरी नाल मरदां वांग मैदान विच आ के लड़। पुलिस नंू प्राइवेट आर्मी दी तरह न वरत। हिम्मत है तां वर्करा नंू तंग करन दी बजाए मेरे ते पर्चा करवा। इस दौरान सुखबीर ने कहा पावन स्वरुपो की जांच के लिए गठित एसआईटी उनकी कंपनियो के सीए अश्वनी के दफ्तर विच दबिश दे के बैलेस शीटा चक्क के ले गई। वहीं दस साल पहले उनकी कंपनी का काम छोड़ चुके बठिंडा के सीए को भी तंग परेशान किया जा रहा। जबकि दोनो सीए का पावन स्वरुपों से कुछ लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से सुखविलास को गिराने की धमकी पर चर्चा करते हुए कहा हिम्मत है तो सुखविलास गिरा कर दिखाओ। उन्होने वार्निग दी कि अगर अकाली दल वर्करो को तंग परेशान किया तो अकाली दल के मरजीवड़े सडक़ों पर उतर कर विरोध जताएगा। सुखबीर बादल यहीं नहीं रुके और आगे बढ़ते हुए अधिकारियो के घरों की घेराबंदी की भी उन्होने चेतावनी सरकार को दी।
