लुधियाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी और पूर्व पार्षद ममता आशु ने वार्ड-61 से कांग्रेसी पार्षद परमिन्द्र कौर के पति इंद्रजीत सिंह इंदी की गिरफ्तारी को राजनिति से प्रेरित बताया। ममता आशू ने निगम अधिकारियो व इंदी के बीच हुई मामूली तकरार मामले में हत्या के इरादे की धारा जोडऩे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कांग्रेस सता पक्ष की धक्केशाही का डट कर मुकाबला करेगी। उन्होने कहा इंदी ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। न ही उसके पास कोई हथियार था। बिना हथियार के इंदी पर हत्या के इरादे की धाराओ के तहत झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होने घटना की जानकारी देते हुए कहा इंदी के वार्ड में गुरुद्वारा साहिब के सामने बनी पार्क में कुछ पेड़ों की टहनियां लटक रही थी। उसने नगर-निगम के बागबीनी विभाग के अधिकारियो को शिकायत देकर टहनियां काटने का आग्रह किया था। निगम कर्मियो ने बिजली सप्लाई बंद करवाए बगैर टहनियां काटने का बहाना बनाया तो इंदी ने बिजली विभाग से बिजली बंद करवा दी। मारपीट की कहानी को झूठा बताते हुए ममता आशू ने कहा शिकायतकर्ता निगम कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंदी कार पर सवार होकर आया था और निगम कर्मचारी से मारपीट करके मोटरसाइकिल पर कर्मचारी को लेकर फरार हो गया। शिकायत के झूठे होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है शिकायतकर्ता का दिया बयान ही है। इस अवसर पर नगर निगम के नेता विपक्ष शाम सुंदर मल्हौत्रा,पार्षद अरूण शर्मा,महाराज सिंह राजी सहित कांग्रेस के मौजूदा व पूर्व पार्षद भी उपस्थित थे।
