* डीजीपी गौरव यादव ने बताया अब तक हो चुकी हैं सात गिरफ्तारियां
चंडीगढ़ /अमृतसर। पंजाब पुलिस ने बीती चार जनवरी को अमृतसर में विवाह समारोह के दौरान हुई सरपंच जरमल सिंह की हत्या मामले में दो आरोपी शूटरों को छतीसगढ़ स्थित रायपुर से गिरफ्तार किया। रायपुर से पकड़े आरोपियो की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह निवासी तरनतारन और गुरदासपुर के रहने वाले कर्मजीत सिंह के रुप में हुई। इस मामले में पहले ही 2 मोहाली से और 3 तरनतारन से आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उपरोक्त जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी। डीजीपी के अनुसार रायपुर से पकड़े आरोपियो ने ही मृतक सरपंच को गोली मारी थी। उन्होने बताया छतीसगढ़ से पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियो को रायपुर अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर हवाई जहाज के माध्यम से पंजाब लाया जाएगा। हत्या के पीछे के कारणों बारे बताते हुए गौरव यादव ने कहा कि गैंगस्टर प्रभ दासुवाल की सरपंच के साथ पुरानी रंजिश थी।