कथा श्रवण करने से पवित्र होता है मन : स्वामी प्रकाशानंद
लुधियाना। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 19 से 25 फरवरी तक रात्रि 7 से 10 बजे तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रचार के लिए चौथी संध्या फेरी का विभिन्न स्थलों पर स्वागत हुआ। पार्षद हरजिन्द्र लाली ने पूजन के साथ न्यू सुभाष नगर से फेरी का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर भूपिन्द्र सिंह भिंदा, सुखविन्द्र सिंह व पुष्पिन्द्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। स्वामी प्रकाशानंद जी ने स्थानीय लोगो को श्रीमद् भागवत कथा प्रवाह ज्ञान यज्ञ में में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा प्रभु की कथा गंगा के समान पावन पुनीत है । लोग तन को स्वच्छ रखने के लिए गंगा तीर्थ करते हैं और आपके क्षेत्र में कथा रूपी गंगा आपके हृदय में भक्ति पैदा कररे मन को पवित्र करेगी। भजव मंडली ने जब कोई नहीं आता मेरा शाम आता है’, ‘मुझे अपना बना लो नंद लाल, पुजारी हूं मैं तेरे नाम का………. आदि भजनों प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। संध्या फेरी में मोनू खिंडा, श्रीमती रविन्द्र खिंडा जी, गुरबख्श बिल्ला ,अशोक कुमार जी, मास्टर राणा ,कमल टी. वी सैंटर ,वर्मा टैंट हाउस द्वारा फूलों की वर्षा एवं सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। संध्या फेरी का समापन प्रभु की पावन आरती के साथ हुआ।