पंजाब देश का पहला राज्य जिसमें इलाज मुफ्त, शिक्षा मुफ्त, बिजली मुफ्त और बस यात्रा मुफ्त : बग्गा
लुधियाना। विधायक चौ.मदन लाल बग्गा ने विधानसभा उतरी में मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीकरण की शुरुआत की। वार्ड-94 स्थित न्यू जनकपुरी में आयोजित समारोह के दौरान विधायक बग्गा ने रजिस्ट्रेशन शुरु करवा कर स्थानीय लोगो को एप्वायटमैंट रसीद उपलब्ध करवाई। यूथ वालंटियर घर-घर जाकर एप्वायटमैंट बुक करेंगे। एप्वायटमैंट मिलने के उपरांत सीएसी सैंटर में 10 लाख रुपये इलाज का कैशलैस कार्ड बनेगा। विधानसभा उतरी के हर वार्ड में 5-5 सीएसी सैंटर खोले गए हैं। विधायक बग्गा ने जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री सेहत योजना का जिक्र करते हुए कहा पंजाब देश के साथ-साथ विश्व का पहला राज्य है जिसमें हर नागरिक को आम आदमी सरकार के शासनकाल में मुफ्त इलाज मिलेगा। कैशलैस इलाज योजना में 850 से अधिक सरकारी व निजी अस्पताल सूचीबद्ध कर 2,356 से अधिक इलाज पैकेज शामिल किए गए हैं। सामान्य बीमारियों से लेकर हृदय रोग, कैंसर, किडनी डायलिसिस एवं ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, शिशू प्रसव सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल, दुर्घटना एवं आपातकालीन उपचार जैसी विशेष सेवाएं शामिल हैं। इलाज के साथ-साथ सभी प्रकार के टैस्ट व दवाइयां भी पूरी तरह मुफ्त होंगी। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहतद इलाज के लिए किसी प्रकार की आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिससे समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। पंजाब आज देश का पहला राज्य है। जिसमें नागरिक को मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त बस यात्रा की गारंटी आम आदमी पार्टी ने पूरी की है। इस अवसर पर पार्षद अमन बग्गा, एसएमओ अमृत गिल सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिक्कारी, वालंटियर व स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।
