लुधियाना। मुस्लिम महिला नाजिया इलाही ने बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा व अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने नतमस्तक होकर नया साल मनाया। वीरवार को नाजिया इलाही ने मध्यप्रदेश में बगलामुखी मंदिर पंहुच करीब अढ़ाई घंटे तक विद्वान पंडितो की तरफ से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। इस दौरान नाडिया ने मां बगलामुखी के चरणों में बैठकर संकल्प किया कि वह मुस्लिम महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दिलाएंगी। दूसरी तरफ नुसरत भरुचा ने उज्जैन की पावन धरती पर महाकाल का दरबार में नतमस्तक होकर भस्म आरती श्रवण की। वहीं महाकाल के नाम श्रद्धा के साथ जाप भी किया। महाकाल मंदिर के पुजारियो ने भरुचा को प्रसाद भेंट कर आर्शीवाद दिया। भरुचा ने महाकाल के चरणों में नव-वर्ष की खुशियां मनाने को खुद का सौभाग्य बताते हुए कहा नव-वर्ष के प्रथम दिन मन को स्कून निला है। नाजिया इलाही आस्था व्यक्त करते हुए कहा सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है।
मौलाना शहाबुद्दीन जारी किया अभिनेत्री नुसरत भरुचा के खिलाफ पतवा
अभिनेत्री नुसरत भरुचा के महाकाल के दरबार में भस्म आरती में भाग लेने से भडक़े आल इंडिया मुस्लिम जमात प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया। शहाबुद्दीन ने मुस्लिम महिला के महाकाल मंदिर में नतमस्तक होने को शरीयत की उल्लंघना बताते हुए कहा नुसरत भरुचा कलमां पढ़ कर पश्चाताप करें।