* पूर्व उपमुख्यमंत्री व अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने किया स्वागत
लुधियाना /चंडीगढ़ । पूर्व कैबिनट मंत्री व भाजपा नेता स्व. सतपाल गोसाईं के पौत्र अमित गोसाईं मंगलवार को भाजपा को अलविदा कह कर साथियो सहित अकाली दल में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमित गोसाईं के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। वहीं सुखबीर बादल ने उन्हें हाथों-हाथ विधानसभा सैंट्रल का इंचार्ज नियुक्त कर किाय। अकाली दल विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष रुप से संभावित प्रत्याशी घोषित कर रहा है। अमित गोसाईं ने सोशल मीडिया पर भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात करते हुए लिखा वह पार्टी की दुर्दशा से दुखी होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। अमित गोसाईं पूर्व कैबिनट मंत्री सतपाल गोसाईं सतपाल गोसाईं के पौत्र है। पिछले दो चुनावों में विधानसभा सैंट्रल से टिकट न मिलने के चलते भाजपा नेतृत्व की तरफ से नाराज चल रहे थे। सुखबीर बादल की तरफ से अमित गोसाईं को विधानसभा सैंट्रल का इंचार्ज नियुक्त करने से उनके वर्ष-2027 में चुनाव लडऩे की पुष्टि भी हो रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत ंिसह ढिल्लो, अकाली नेता कमल चेतली, जिलाध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह भिंदा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।