* मां बगलामखी धाम में आयोजित हुआ व्यापार वृद्धि यज्ञ
लुधियाना । मां बगलामखी धाम में महंत प्रवीण चौधरी जी के सानिध्य में व्यापार वृद्धि यज्ञ
आयोजित हुआ। सर्वप्रथम पूजन के साथ समूह सदस्यो ने महंत प्रवीण चौधरी जी की तरफ से उच्चारित मंत्रो के साथ आहुतियां डाली। महंत प्रवीण चौधरी जी ने यज्ञ के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा सच्चे मन से जगत जननी के चरणों में की गई हर प्रार्थना पूर्ण होती है। फिर भले वो प्रार्थना व्यापार वृद्धि के लिए हो या फिर घर परिवार में सुख समृद्धियो के लिए हो। कलयुग में मानव जीवन के कल्याण के लिए प्रभु नाम के सिमरन को ही एक मात्र सहारा बताते हुए उन्होने कहा उठते-बैठते, सोते-जागते या फिर चलते-फिरते जब भी समय मिले प्रभु नाम का सिमरन करो। निष्काम भाव से प्रभु नाम का सिमरन करने से मातृ लोक के साथ-साथ परलोक संवरता है। दुनियावी धन को मनुष्य जीवन व्यतीत करने के लिए जरुरी बताते हुए महंत चौधरी ने कहा परलोक में सांसारिक धन नहीं भक्ति रुपी धन साथ जाएगा। इससे पूर्व मंहिला संकीर्तन मंडल ने संगीतमय धुनों पर मैय्या जोत में जगाई तेरे दर ते…., दर्श दिखादे मां बगालमुखी… सहित अन्य भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। आरती के साथ यज्ञ को विश्राम दिया गया। जगत जननी को अर्पित भोग व चरणामृत प्रसाद के रुप में वितरित हुआ। इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल,कर्ण शांडिल्या,सुनील महाजन,रमन घई,जतिन्द्र सूद,मोहित सूद,राणा रणजीत सिंह,सुधीर महाजन,गौरव कालिया,जतिन सूद,परमवीर चौधरी,संदीप सूद, सुनील हांडा,नरिंदर सिंगला, इकबाल सिंह ,बलजीत त्रिखा, गौतम सचदेवा, नरिंन्द्र महाजन,तरुण चौधरी, अंकुश सिंगला,चेतन टंडन, साहिल सिंगला, राज सोंलकी,पंकज गुप्ता ,दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता, रमन शर्मा, आदित्य गुप्ता,वरुण चोपड़ा, तुषार बंसल, धीरज गुप्ता,जनकराज सिंगला,बौबी मक्कड़, नितेश सूद,राकेश पासी ,गुनीत खैरा,अजय जैन, रविन्द्र सिंह वालिया,तेजिन्द्र मिगलानी, वरुण दत्त, भूपिन्द्र सिंह,वेद लूथरा, सुनील हांडा,वरूण शर्मा,पवन पारिक, अनुज वधवा,आशूतोष,प्रदीप टाटा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
