महिला दिवस पर महिलाओ के खाते में आएंगे एक-एक हजार रुपये
लुधियाना। पंजाब में नीला कार्ड धारक 40 लाख परिवारों को अब गेंहू के साथ-साथ मेरी रसोई स्कीम के तहत फूड किट भी मिलेगी। फूड किट में 2 किलो माह व छोले की दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो नमक, एक लीटर सरसों का तेल व 200 ग्राम हल्दी पाउडर मिलेगा। हर उपभोक्ता को उक्त राशन तीन-तीन माह का एक साथ मिलेगा। उक्त घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कैबिनट की बैठक के उपरांत दी। मुख्यमंत्री ने बताया पंजाब का बजट सत्र 6 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। पहली बार रविवार आठ मार्च को बजट पेश किया जाएगा। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। बजट के दौरान इसकी घोषणा की जाएगी। सीएम ने कहा कि आगामी बजट लोक भलाई पर केंद्रित होगा।