लुधियाना। खालिस्तान सर्मथक सिख फार जस्टिस प्रमुख गुरपतंवत सिंह पन्नू ने पंजाब के स्कूलों में प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान का उच्चारण 12 जनवरी तक बंद करने की धमकी दी। पन्नू ने राष्ट्रगान के स्थान पर देह शिवा वर मौहि इहै का शब्द गायन शुरु करने की बात भी की। पन्नू सिर्फ राष्ट्रगान को बंद करने की धमकी पर ही नहीं रुके। उन्होने भारत की युवा पीढ़ी (जैन-जैड) से आग्रह किया कि वह नेपाल व बंगलादेश की तर्ज पर सडक़ों पर उतर कर हिन्दुस्तान के कब्जे वाले पंजाब को आजाद करवाने का आंदोलन शुरु करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की विडियो में उक्त भडक़ाहट से भरपूर भाषण प्रस्तुत करते हुए पन्नू ने कहा युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर सरगर्म होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करे।