
लुधियाना। विधानसभा उतरी के वार्ड-8 स्थित कबीर नगर में सीवरेज की नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उदघाटन विधायक मदन लाल बग्गा ने किया। सीवरेज लाइन बिछाने े में करीब 49 लाख 80 हजार का खर्च आएगा। इस क्षेत्र में 40 साल पहले सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। जो कि आबादी बढऩे के चलते अक्सर सीवरेज जाम रहने से स्थानीय लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। विधायक बग्गा ने सीवरेज का उदघाटन करने के उपरांत अपने संबोधन में कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उसी कड़़ी के तहत विधानसभा उतरी के वार्ड-8 में विकास कार्यो को तरजीह दी जा रही है। कबीर नगर निवासी पिछले लंबे समय से पुरानी सीवरेज लाइन को बदलने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगो की जरुरत को देखते हुए आज 40 वर्ष पुरानी पाइपो के स्थान पर नई सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ हुआ है। इस प्रौजैक्ट के पूरा होने से इस क्षेत्र में सीवरेज जाम का समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला, ब्लाक, वार्ड स्तरीय वालंटियर व स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।
