नई दिल्ली । (आईएएनएस)। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिन्द्र सिंह सिरसा ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई नोकझोंक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिरसा ने बिट्टू के बारे कहे शब्दों पर कहा राहुल की शब्दावली शर्मसार करने वाली है। उन्होने कहा सिख सरदार है, कभी गद्दार नहीं हो सकता। अगर कोई गद्दार है, तो वो गांधी परिवार है, जिन्होंने श्री दरबार साहिब पर तोप-टैंकों से हमला किया। श्री अकाल तख्त साहिब को गिराया और बेकसूर सिखों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाया।
/
