लुधियाना । ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में मंगलवार देर शाम कैदियो के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। कैदियो के बीच झगड़े की घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। शाम होते-होते कैदी दूसरी बार आपस में भिड़ गए। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान जेल अधिकारी जब मंगलवार रुटीन चैकिंग के लिए पंहुचे तो कैदियो ने पुलिस अधिकारियो पर हमला बोल दिया। हमलावर कैदियो की संख्या 200 से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस पर हमले की जानकारी के बाद जेल सुपरिडैंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने के प्रयास शुरु किए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैदियो की तरफ से चलाई ईंटो के हमले से जेल सुपरिडैंट घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डीसीपी आर तेजा सिंह और डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह जेल में जांच करने पहुंचे। खबर लिखे जाने तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने मामले की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की
