- 5 दर्जन से ज्यादा घायल, पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मियो ने खुर्च-छुर्च कर निकाले शव
मथुरा। मथुरा स्थित यमुना एक्सप्रैस-वे पर घने कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इस दौरान कई गाडिय़ो में आग लग गई। आग की चपेट में आए 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल से कटे हुए अंग पालिथीन के लिफाफों में भर ले गई। जबकि 68 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। हादसा एक्सप्रैस-वे पर लगे माइलस्टोन 127 के समीप हुआ। स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड की अनेक गाडिय़ो ने करीब 6-7 घंटो में रैस्कयू आप्रेशन पूरा किया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाडिय़ो के आपस में टकराते ही विस्फोट की आवाजें सुनाई दी। पुलिस ने हादसाग्रस्च बसों में से खरोच-खरोच कर शवों को उठाया। कुछ लोगो ने बसों के शीशे तोड़ कर जान बचाई। बताया जा रहा रहा कि एक्सपै्रस-वे कोहरे के चलते एक बस चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाई। तो एक के बाद एक कई वाहन कई बसें व कारें आपस में टकरा गई। आपस में टकराए वाहनों में एक बस को आग लग गई। परिणाम स्वरुप 13 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से एकित्रत कटे अंगो का डीएनए टैस्ट करने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढऩे की उम्मीद है। दूसरी तरफ उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देेने की घोषणा की।
