लुधियाना। मैसर्ज श्रमण जैन स्वीट्स के मालिक बिपन जैन श्रमण के जन्म दिन पर समाज सेवी संगठनो ने 59 युनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प किया। डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने विशेष तौर पर शामिल होकर रक्तदाताओं व आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। बिपन जैन ने स्थानीय रोटरी कल्ब में आयोजित रक्तदान शिविर में सहयोग करने पर भोले बाबा रत्न मुनि जैन युवा संघ, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन लुधियाना के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। न्यू यंग फाइव स्टार क्लब के अध्यक्ष युवारत्न राजेश जैन बौबी ने बिपन जैन की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा बिपन जी के जन्म दिन पर आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलासीमिया से पीडि़त बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया। बिपन जैन श्रमण ने कहा रक्तदान की सेवा को जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर है। इस अवसर पर एसीपी जतिन बांसल, अंसल एस्टेट से एस.एस खुराना, सन्नी भल्ला, मनु जैरथ,पार्षद प्रदीप गैबी गौतम,माणिक जैन,पवन दीवान,यशपाल चौधरी, बिट्टूगुंबर, अशोक धवन,मनोहर वर्मा,राजीव मलिक,एडवोकेट तेजस शर्मा,लीना टपारिया, अश्वनी गर्ग,अजीत सिंगला, एडवोकेट वरिन्द्र शर्मा बौबी, संचित मल्होत्रा,राजीव टंडन,संदीप गौरा थापर, संजीव शेरू सचदेवा,बौबी कंसल,संजीव सूद बांका, हरकेश मित्तल, खुशबू बांसल,अशोक गोयल,बी डी गोयल,सतीश गुप्ता,कुमार संजीव, के.के सूरी, हितेश जग्गी, भूषण गोरा,कुंवर रंजन,केवल बुद्धिराजा,विनीत जैन, राजेश जैन मोनिका, एडवोकेट रजनीश बांसल, चेयरमैन कपिल जैन, महासचिव हरविन्द्र सिंह,सुरेन्द्र सिंगला, हरकेश मित्तल,जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, दविन्द्र अग्रवाल, हरविन्द्र सिंह हैप्पी, राजीव जैन, अमन जैन,सचिन जैन, सार्थक जैन,धीरज जैन डब्बू,हितेश जैन,अमित गुप्ता,नरेश जैन डुग्गर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।