चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बढ़ते सर्दी के प्रकोप के चलते राज्य के स्कूूलों में छुट्टिया 7 जनवरी तक बढ़ा दी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा उक्त आदेश सभी प्राइवेट और सरकारी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों अब 8 जनवरी को खुलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा घने कोहरे व बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल में 7 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही है। सरकारी निर्देशों की पालना न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
।