पटियाला । पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) अमर सिंह चहल ने पटियाला स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली। टाहल ने पेट से सटाकर खुद को गोली मारी। परिजनो ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। खुद को गोली मारने से पूर्व उन्होने 12 पेज का सुसाइड नोट लिख कर खुद के साथ हुए करीब 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन ठगी का जिक्र किया। सुसाइड नोट में पंजाब पुलिस के डीजीपी से मुखातिब होते हुए सीबीआई से मामले की जांच करवाने का आग्रह किया। सूचना मिलेन पर पटियाला के एएसपी वरुण शर्मा मौके पर पंहुच कर जांच करवाने की बात कही।
