लुधियाना। जगराओं पुल पर वर्षो तक ट्रैफिक संभालने वाले रिटायर सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह का शनिवार रात्रि निधन हो गया। चालान मशीन के नाम से विख्यात प्रीतम सिंह ने देर रात करीब 2 बजे अंतिम श्वांस ली। दाना मंडी शमशान भूमि में उनके बेटे ने अगिन् भेंट कर अंतिम विदाई दी। प्रीतम सिंह खिलाड़ी कोटे से वर्ष-1979 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए। आंतकवाद के दौर में उन्होने देश की एकता व अखंडता के लिए निष्ठा के साथ डयूटी का निर्वाह किया। पंजाब में शाति स्थापित होने के बाद प्रीतम सिंह ने ट्रैफिक विभाग में वर्षो तक जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान ज्यादातर समय उन्होने जगराओं पुल पर ट्रैफिक कंट्रोल करने का दायित्व निभाया। मीडिया में अक्सर लोग उन्हें चालान की मशीन के नाम से पुकारते रहे।