दिव्य रणभूमि ब्यूरो/लुधियाना। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अमरिन्द्र राजा वडि़ंग ने नवजोत कौर सिद्धू को मानसिक तौर पर बीमार बताते हुए कहा उन्हें इलाज की जरुरत है। उपरोक्त बयान राजा वडि़ंग ने नवजोत कौर सिद्धू की तरफ से कांग्रेस से त्यागपत्र देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सिद्धू तो पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियो के चलते कांग्रेस पार्टी से सस्पैंड हैं। ऐसे मेंं त्यागपत्र का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होने कहा रास्ते में चलते कई बार मानसिक तौर पर लोग गालियां देते दिखाई देते हैं। मानसिक तौर पर परेशान लोगो की कही बातों का गुस्सा नहीं करना चाहिए। भले ही वह गालियां दे दे। वर्णनीय है बीती दिनों नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस से त्यागपत्र देने की घोषणा कर राजा वडि़ंग को सबसे भ्रष्ट अध्यक्ष बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ समझौता करके कांग्रेस को नुक्सान पंहुचाने के आरोप लगाए थे।