* समाना से एक जनवरी को शुरु हुई यात्रा 15 जनवरी को अमृतसर में अरदास के साथ लोगी विश्राम
लुधियाना। समाना से अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब जाने वाली धर्म ग्रंथ सम्मान यात्रा के लुधियाना पंहुचने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व महराणा प्रताप राजपूत सभा सदस्यो ने स्थानीय ढोलेवाल चौंक स्थित महाराणा प्रताप पार्क में स्वागत कर संगत के लिए जलपान की व्यव्स्था की। इससे पूर्व आठवें दिन की सम्मान यात्रा वीरवार को प्रात: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का छत्रछाया में साहनेवाल से रवाना होकर लुधियाना पंहुची। महाराणा प्रताप पार्क पंहुचने पर डिंपल राणा के नेतृत्व में राजपूत भाईचारे से जुड़ी शख्शियतो ने सभी धर्म ग्रंथों के सम्मान, मर्यादा एवं धार्मिक अन्याय के विरुद्ध आयोजित यात्रा का खुले दिल से सर्मथन देकर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सेवा भावना का सशक्त संदेश दिया। राम सिंह राणा ने पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सहित अन्य धर्म ग्रंथो की बढ़ती बेदअदबी की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा सख्त कानून बनाए बिना धर्म ग्रंथों की रक्षा के संभव नहीं। धर्म ग्रंथ सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और नैतिक मूल्यों की नींव हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डिंपल राणा ने पंजाब विधानसभा में अधर में लटके बेअदबी कानून को जल्दी पारित करने की अपील राज्य सरकार से की। उन्होने कहा कानून बनने में देरी होने से दोषियो के हौसले बुलंद हो रहे है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह राणा, महाराणा प्रताप राजपुत सभा के अध्यक्ष राकेश मिन्हास, हिमाचल प्रांतीय सभा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, डीएसपी राज कुमार चौधरी, अमन राणा (मोनू) इकबाल सिंह सेनू कौंसलर, गुरुद्वारा फेरुमान के अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह लायलपुरी, हिमाचल परिवार संघटन ेसे राजेश रतन भारद्वाज , रणजीत सिंह राणा, राज कुमार राणा, डी.एस राणा, , धर्मवीर राणा, आर.एस पठानिया, अमरेन्द्रा गोविंद राव, कमल डडवाल, गौतम पुंडीर, माम चंद राणा, रुप सिंह राणा, कश्मीर सिंह पटियाल, दिनेश राणा, सोनी राणा, आशू राणा, राणा रणजीत सिंह, अशोक राणा, गुलजार गुलेरिया, सुरजीत राणा, रविन्द्र पठानिया, नरेश राणा, हरीश कुमार, सुरिन्द्र गुज्जर जगदेव मिन्हास, अमित डोगरा, अमित डाडीच, राजेश राणा, जगदीप राणा, अमनदीप राणा, कुलदीप शर्मा, राज कुमार शर्मा, मिंटू राणा, बिट्टू राणा, तजिन्द्र चहल, हरीश दुआ, अब्बास राजा, कुलवंत राणा, आर.पी चंदेल, संदीप रघु, बलदेव ठाकुर, प्रमोद राणा, अशोक जसरोटिया, सहित अन्य भी उपस्थित रहे।