लुधियाना। दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई पंहुचे शिव सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने उनके गौरवमय इतिहास सनातन धर्म की अनमोल पूंजी बताया। वहीं श्री हिन्दू न्याय पीठ की तरफ से टोडर मल्ल जी के इतिहास के सहेजने व सनातन धर्म के उत्थान सहित मानवता के प्रति सेवा भाव की दिल खोल कर प्रशंसा की। इससे पूर्व पवन गुप्ता ने दीवन टोडर मल्ल जी के स्वरुप के समक्ष नतमस्तक होकर उनके जीवन के गौरवमय इतिहास की अनमोल पूंजी युवा पीढ़ी तक पंहुचाने के लिए श्री हिन्दू न्याय पीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग के साथ विचार-विमर्श किया। हिन्दू धर्म के अनुयायियो पर बंगला देश में हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए विदेश के साथ-साथ भारत में मंदिरो पर सरकारी कब्जे मुक्त करवाने के एकजुटता की जरुरत पर शिवसेना ने जोर दिया। श्री हिन्दू न्याय पीठ, दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई व जाग्रति सेना की तरफ से पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से भावी पीढिय़ो को सुचेत करके सनातन धर्म के साथ जोडऩे के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शिव सेना हिन्दुस्तान की तरफ से इस महान कार्य में योगदान का भरोसा दिया। इससे पूर्व प्रवीण डंग ने समूह सदस्यों सहित पवन गुप्ता व उनके साथियो को सिरोपे व दीवान टोडर मल्ल जी के स्वरुप भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर शिव सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब संजीव देम, उपाध्यक्ष मनी शीरा, मजदूर सेना प्रमुख नरिन्द्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष पप्पी महाजन, संगठनमंत्री चंद्र कालड़ा, अजीत सिंह मान, अजय धीर, अंकित कुमार, कांशी सिंह, दीपक कुमार, रितिक वर्मा, रिंकू त्रिपाठी, भिखारी यादव, भूपिन्द्र बंगा, राजेश शर्मा, अशोक अशोका, अमन खन्ना,नरेश गुप्ता, सिमरनजीत सिंह शैरी, योगेश धीमान सहित अन्य भी उपस्थित रहे।