लुधियाना। खत्री महासभा पंजाब ने संगठन में विस्तार करते हुए वरिन्द्र कुन्द्रा को लुधियाना इकाई का एक्टिव अध्यक्ष व सी.ए राजेश कपूर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। खत्री महासभा हाईकमांड अशोक थापर ने नवनियुक्त पदाधिक्कारियो को बधाई दी। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर मजबूत करके खत्री बिरादरी को एक मंच लाने की रुपरेखा पर भी विचार विमर्श किया। अशोक थापर ने महासभा के साथ जुड़ रहे नए सदस्यों की जानकारी देते हुए कहा लुधियाना सहित पूरे पंजाब में युवा पीढ़ी को साथ जोडऩे की कवायद शुरु की गई है। जल्दी ही पंजाब के सभी जिलो , ब्लाक, वार्ड, व देहाती क्षेत्रों में गांव स्तर पर इंचार्जो की नियुक्तिया ंकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिक्कारियो वरिन्द्र कुन्द्रा और सी.ए राजेश कपूर ने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वह तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करने के प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर डा. दीपक कोचर, मनीषा कपूर, तलविन्द्र सहगल बब्बलू, अशोक कपूर, निशान चोपड़ा, प्रमोद थापर, चिराग अरोड़ा, भानु कपूर सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
